Lalit Manchanda का निधन्: तारक मेहता के एक्टर का घर के फंखे से लटका मिला शव 2025

टीवी जगत के उभरते सितारे Lalit Manchanda अब हमारे बीच नहीं रहे। 21 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Lalit Manchanda का संघर्षों से भरा सफर

Lalit Manchanda ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी, लेकिन उन्होंने हर रोल को इस तरह निभाया कि दर्शक उन्हें पहचानने लगे। वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मरियम’, ‘झांसी की रानी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे चर्चित शोज़ का हिस्सा रह चुके थे।

करीब 12 वर्षों तक उन्होंने मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। लेकिन हाल ही में वे अपने होमटाउन मेरठ लौट आए थे, जहां वे अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

Lalit Manchanda Suicide 

ललित मंचंदा का शव उनके घर में फांसी पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन माना जा रहा है कि वे मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bollywood Industry में शोक की लहर

उनके आकस्मिक निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया है।

CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Lalit Manchanda Mental Health पर बढ़ती चिंता

ललित की दुखद मौत एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे कितना संघर्ष, अकेलापन और मानसिक दबाव छुपा होता है। यह वक्त है जब हमें मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा संवेदनशील और जागरूक होना चाहिए।

ललित मंचंदा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, मेहनत और अभिनय हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

Also Read: Vivo T4 5G: लांच कम कीमत में तेज रफ्तार

FaQ.

1 thought on “Lalit Manchanda का निधन्: तारक मेहता के एक्टर का घर के फंखे से लटका मिला शव 2025”

Leave a Comment