Rekha Gupta Biography in Hindi
Rekha Gupta Delhi CM 2025 रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक प्रमुख नेता हैं, जिन्होंने दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी
रेखा गुप्ता का जन्म – Rekha Gupta Birth
रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जिंद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 19 जुलाई 1974 में हुआ था। जहां उनके पिता स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। निजी जीवन में, रेखा गुप्ता की शादी मनीष गुप्ता से हुई है, जो एक व्यवसायी हैं।
उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा ने उन्हें समाज और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है। रेखा गुप्ता का समर्पण और दृढ़ संकल्प उन्हें दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण हस्ती बनाते हैं।
रेखा गुप्ता की शिक्षा – Rekha Gupta Education
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) से एमबीए किया। अपने छात्र जीवन के दौरान, रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष रहीं।
रेखा गुप्ता का परिवार – Rekha Gupta Family
उनके दादा, राजेंद्र जिंदल, जुलाना में आढ़त व्यवसायी थे, और पिता, जयभगवान जिंदल, बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता, उर्मिला जिंदल, एक गृहिणी हैं।
रेखा जब करीबन दो वर्ष की थीं, उनके पिता की पोस्टिंग दिल्ली के स्टेट बैंक में पोस्टिंग हो गई थी, जिससे उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।
रेखा गुप्ता के पति, मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स का व्यवसाय करते है। उनकी एक बेटी, हर्षिता जो अपने पिता के व्यवसाय में रुचि रखती हैं, और एक बेटा निकुंज गुप्ता है जो वर्तमान में अपनी पढ़ाई कर रहा है।
राजनीतिक करियर – Rekha Gupta Politics Career
राजनीतिक करियर की शुरुआत में, रेखा गुप्ता 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पार्षद चुनी गईं। उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर के रूप में भी सेवा की है, जिससे नगर निगम में उनका व्यापक अनुभव है। भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि के कारण, उन्हें पार्टी में एक विश्वसनीय नेता माना जाता है।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया।
ये भी पढ़े: Yogi Aadityanath Biography in Hindi
इस जीत के साथ, वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी हैं। रेखा गुप्ता की नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और व्यापक राजनीतिक अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं।
FAQ
Who is Rekha Gupta
Ans. New CM Delhi 2025
Rekha Gupta Birth?
Ans. 19 जुलाई 1974
रेखा गुप्ता कहा कि रहने वाली है?
Ans. नंदगढ़ गांव, जिंद जिला, हरियाणा
Rekha Gupta Age?
Ans. 50 Year
Rekha Gupta Education?
Ans. रेखा गुप्ता जी की एजुकेशन इस लेख में बताई गई है
Rekha Gupta Husband Name?
Ans. मनीष गुप्ता
Rekha Gupta Family?
Ans. रेखा गुप्ता की फैमिली के बारे में हमने ऊपर लेख में विस्तार से बताया है।
Rekha Gupta BJP?
Ans. 2007 और 2012 वार्ड पार्षद, RSS से जुड़ी हुई और 2025 विधानसभा में शालीमार बाग से जीत हासिल की।